इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। मजबूत इम्यूनिटी होने से बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं और शरीर हेल्दी भी रहता हैं।

कमजोर इम्यूनिटी रहने से शरीर में बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। कई बार इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है।

लेकिन इसके बारे में समझ नहीं आता है। कई लोग इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षणों को कई बार नजरअंदाज करते रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं।

शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर सुस्ती महसूस हो सकती है और शरीर में एनर्जी का अभाव भी हो सकता है। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहता है। 

इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी सर्दी-जुकाम जल्दी-जल्दी होता है। इम्यूनिटी मजबूत होने पर मौसमी बीमारियों से शररी का बचाव होता हैं।

इम्यूनिटी कमजोर होने पर हर समय शरीर में थकावट महसूस हो सकती है या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.