डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर ये 5 फल

आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और शरीर की थकावट को भी दूर करता है। 

आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाला पदार्थ है, जो शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाता है।

शरीर में आयरन की कमी होने पर त्वचा में पीलापन, थकावट, नींद की कमी, घबराहट और एनीमिया आदि जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

शरीर मेंआयरन की कमी होने पर शरीर में आलस्य बना रहता है। कई लोग आयरन की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह की दवाईयों का सहारा लेते हैं। ज्यादा दवाईयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, जिंक और आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं।

अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। अनार शरीर को स्वस्थ रखता है और शरीर में आयरन को बढ़ाता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.