शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं आसान नेचुरल उपाय

अक्सर हम शरीर की बाहरी रूप से सफाई का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन आंतरिक सफाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। रोज हम न जानें कितनी ही अस्वस्थ चीजों का सेवन कर लेते हैं।

ऐसा करने से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ये न सिर्फ पेट की समस्याओं का कारण बनते हैं, बल्कि त्वचा से जुड़ी परेशानियों और हार्मोन असंतुलन होने का कारण भी बन सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए मुनक्का भिगोकर खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोज सुबह 3 से 4 मुनक्के भिगोकर खाते हैं, तो यह आपकी बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद कर सकते हैं।

खाने को पचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर आप समय पर भोजन नहीं करेंगे, तो यह पाचन खराब करने और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का कारण बन सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर की सफाई करने के लिए गुनगुने पानी में इसबगोल लेना काफी फायदेमंद हो सकता है, इससे फुल बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक दिन में 3 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.