हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके

हड्डियों को मजबूत रखने के साथ उनको लंबे समय कर हेल्दी रखना भी जरूरी होता है। बचपन, किशोरावस्था और प्रारंभिक वयस्कता के दौरान हड्डियों को मजबूत बनने की प्रक्रिया चलती रहती है।

लेकिन एक बार 30 पार करने के बाद हड्डियों को सहारा देने वाले हार्मोन का बनना कम हो जाता है। ऐसे में इस समय तक हड्डियां कमजोर होने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस होने की समस्या हो सकती हैं।

इस समय हड्डी मे होने वाला दर्द भी बढ़ जाता है। कमजोर हड्डी होने की वजह से यह आसानी से टूट सकती है और इसमें फ्रैक्चर भी हो सकता हैं।

सब्जियों के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इन सब्जियों में मौजूद विटामिन सी हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करती है, जिससे हड्डियों को मजबूती रहती है।

व्यायाम करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए वजन उठाने वाले व्यायाम किए जा सकते हैं।

ऐसा करने से हड्डी के निर्माण में मदद मिलती है। व्यायाम करने se बीमारी का खतरा भी कम होता हैं। व्यायाम करने के लिए एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती हैं।

हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम के साथ प्रोटीन की आवश्यकता होती है। हड्डियां 50 प्रतिशत प्रोटीन से बनी होती है। ऐसे में कम प्रोटीन के सेवन से हड्डियों के टूटने की दर प्रभावित हो सकती हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.