किशमिश और खजूर में कौन ज्यादा बेहतर है, जानें फायदे

ड्राई फूट्स का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है, मेवों के सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

मीठा खाने की क्रेविंग होने पर लोग अक्सर खजूर या किशमिश का सेवन करते हैं, ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि खजूर और किशमिश में कौन सा ड्राई फ्रूट ज्यादा बेहतर है।

किशमिश कई प्रकार की बाजार में मिलती है, जिनका अलग-अलग तरह से सेवन किया जाता है। वहीं खजूर के भी कई प्रकार होते हैं।

अंगूर से बनने वाली किशमिश में कैलोरी ज्यादा होती है, 100 ग्राम किशमिश में करीब 300 कैलोरी होती है। किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के साथ नेचुरल शुगर की मात्रा भी अधिक होती है।

वहीं खजूर का स्वाद कैरेमल जैसा होता है, इसके 100 ग्राम में करीब 280 कैलोरी होती हैं। खजूर में भी किशमिश की तरह ही नेचुरल शुगर हाई होती है। 

किशमिश हो या खजूर दोनों की पोषक तत्वों से भरपूर हैं और शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा है।

अगर इन दोनों ही चीजों को लिमिट से ज्यादा खाया जाएगा तो आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आप किशमिश और खजूर को एक सीमित मात्रा में रोजाना खा सकते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.