कमर में महसूस हो रही गांठ को न करें नजरअंदाज

शरीर के क‍िसी भी ह‍िस्‍से में गांठ बनने की समस्‍या हो सकती है। गांठ में कई बार दर्द होता है और कई बार इसमें केवल उभार या सूजन नजर आती है।

कुछ लोगों को लगता है क‍ि हर गांठ कैंसर का ही लक्षण होती है। लेक‍िन ऐसा नहीं है। कई बार ज्‍यादा चर्बी के कारण भी गांठ बन जाती है।

इसे चर्बी वाली गांठ कहा जाता है। कई लोग गांठ पर ब‍िना सोचे-समझे स‍िंकाई करने लगते हैं। लेक‍िन आपको बता दूं ऐसा करने से बचना चाह‍िए।

कुछ लोग यह मानते हैं क‍ि स‍िंकाई करने से गांठ स‍िकुड़ जाती है। जबक‍ि ऐसा नहीं है। स‍िंकाई करने से अंदरूनी ह‍िस्‍से में संक्रमण हो सकता है।

कुछ लोगों को गांठ होने की समस्‍या जेनेट‍िक होती है। यानी पर‍िवार में क‍िसी करीबी को यह समस्‍या होने के कारण आपको भी गांठ की समस्‍या परेशान कर सकती है।

अगर आपके शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ रहा है, डायब‍िटीज और मोटापे जैसी समस्‍याएं भी बढ़ रही हैं, तो गांठ की समस्‍या हो सकती है।

गांठ होने पर जब आप डॉक्‍टर के पास जाएंगे, तो वह सीटी स्‍कैन, एक्‍स-रे, एमआरआई और अल्‍ट्रासाउंड के जर‍िए गांठ की जांच करते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.