थायराइड को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आज के समय में थायराइड एक आम समस्या बन गई है। थायराइड असंतुलित हार्मोन, अस्वस्थ खानपान, तनाव और आयोडिन की कमी के कारण भी होती हैं। 

थायराइड होने पर वजन तेजी से बढ़ने लगता है, बाल झड़ते है, कमजोरी का अनुभव होता, बहुत पसीना आता है, पीरियड्स में अनियमितता और हार्ट बीट तेज होना थायराइड के लक्षण हैं।

अक्सर थायराइड होने पर लोग इसको कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें, दवाइयों के सेवन के साथ इसे घरेलू उपायों से भी कंट्रोल किया जा सकता हैं।

नारियल तेल थायरॉयड ग्रंथि के बेहतर कामकाज करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल, वजन कम करने में मदद करता है, चयापचय बढ़ाता है और शरीर के तापमान को संतुलित करता है।

सेब का सिरका हार्मोन के संतुलित उत्पादन करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वजन कम होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं।

इसके नियमित सेवन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए रोज सुबह इसे 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और शहद को मिलाकर लें।

अदरक के सेवन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.