आई फ्लू होने पर भूलकर भी न करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल

बारिश के बाद से आई फ्लू का कहर देश के कई हिस्सों में चल रहा है। आई फ्लू होने पर आंखों में लालिमा, जलन और चुभन जैसी परेशानियां होती हैं। 

हर उम्र के लोगों में आई फ्लू का कहर देखा जा रहा है। आई फ्लू को लेकर लोगों में तमाम भ्रामक जानकारियां हैं, इसकी वजह से ज्यादातर लोग परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। 

आई फ्लू को कंजक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। आमतौर पर आई फ्लू 5 से 6 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ लोगों में यह संक्रमण ज्यादा दिनों तक बना रह सकता है। 

आई फ्लू की समस्या में गलत दवा या ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना बहुत नुकसानदायक होता है। इसके अलावा कुछ आई फ्लू होने पर घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। 

ऐसा करना भी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आई फ्लू होने पर आपको इन घरेलू उपायों को अपनाने से बचना चाहिए। 

बिना डॉक्टर की सलाह के ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल हो या घरेलू नुस्खे आजमाना, ये दोनों ही आई फ्लू की समस्या को और गंभीर बना सकते हैं। 

आई फ्लू को ठीक करने से जुड़े तमाम दावे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके लिए बहुत गंभीर हो सकता है। 

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.