क्या आपने हाथी सेब के बारे में सुना है?

आपने सेब का सेवन बहुत बार किया होगा और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी अच्छी तरह से जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी हाथी सेब के बारे में सुना है?

दरअसल, हाथी सेब एक प्रकार का जंगली फल है, जो भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में पाया जाता है। हाथी सेब को एलिफेंट एप्पल और चल्टा के नाम से भी जाना जाता है।

यह फल जंगली हाथी के पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है, इसलिए इसे हाथी सेब या एलिफेंट एप्पल के नाम से जाना जाता है। यह फल दिखने में हरे-पीले रंग के छोटे नारियल जैसा होता है और इसकी ऊपरी परत काफी सख्त होती है।

इस फल का गूदा खाने में उपयोग किया जाता है, जो स्वाद में खट्टा और हल्का मीठा होता है। हाथी सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

हाथी सेब का सेवन हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए, कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के रोशनी बढ़ाने के लिए लाभकारी हैं।

हाथी सेब का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, हाथी सेब की छाल के अर्क में टैनिन मौजूद होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.