सुबह उठते ही आती है बार-बार छींक? जानें इसके कारण

कुछ लोगों को सुबह उठते ही बार-बार छींके आने लगती है। ये समस्या मुख्य रूप से सुबह के समय ही देखने को मिलती है। वैसे इससे आपको कुछ परेशानी हो नहीं होती लेकिन सुबह के समय आपको असहज महसूस हो सकता है।

दरअसल जब आप उठते हैं तो धूल के कण नाक में जाने से आपको छींक आ सकती है। इसके अलावा श्वसन नली में किसी तरह की एलर्जी की वजह से भी आपको ये समस्या हो सकती है।

यदि आप एलर्जी के रोगी की बेडशीट या बिस्तर में सोते हैं तो इससे भी आपको सुबह के समय बार-बार छींंके आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह के समय बार-बार छींक आने के कई कारण हो सकते हैं। इसके मुख्य कारण एलर्जिक राइनाइटिस हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके कमरे का वातावरण शुष्क है तो इससे रात के समय आपकी नाक में रूखापन हो सकता है।

कैमोमाइल एक तरह का फूल होता है। इस फूल की चाय पीने से आप छींक आने की समस्या को कम कर सकते हैं। इस चाय में एंटीहिस्टेमाइन गुण होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से सर्दी की वजह से नाक का म्यूकस बाहर आ जाता है और आपको सांस लेने में आराम मिलता है। साथ ही आपको बार-बार छींक आने में भी आराम मिलता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.