कलौंजी खाने से महिलाओं को मिलते हैं कई फायदे

भारत में कलौंजी का उपयोग खाने में किया जाता है। कलौंजी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये छोटे और काले रंग के बीच होते हैं। इसका आकार काले तिल की तरह होता है।

कलौंजी का इस्तेमाल आप आचार और सब्जियों में भी कर सकते हैं। कलौंजी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।

कलौंजी का उपयोग पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद होता है। कलौंजी को डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।

महिलाओं को हर महीने पीरियड के दर्द से गुजरना पड़ता है। इस समय महिलाओं को पेट में ऐंठन और दर्द महसूस होता है। आयुर्वेद में इस समस्या को कम करने के लिए कलौंजी के उपयोग पर चर्चा की गई है।

महिलाओं को हार्मोनल बदलावों व अन्य कई कारणों की वजह से अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। ऐसे में महिलाओं को पेट में दर्द व दबाव महसूस होता है।

कलौंजी में गैलेक्टागॉग गुण मौजूद होते हैं। ये महिलाओं के स्तनों में दूध के निर्माण करने में सहायक होते हैं। इसके सात ही कलौंजी के सेवन से प्रोलैक्टिन हार्मोन के उत्पादन से दूध बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.