अंगूर खाने से आंखों को मिलते हैं कई फायदे

अंगूर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह पेट, किडनी, लिवर आदि के साथ-साथ आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इसे डाइट में शामिल करने से आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम कम होता है। हाल ही में जर्नल फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक नियमित तौर पर केवल आधा गिलास अंगूर खाना आंखों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है।

इसे खाने से उम्र बढ़ने पर आंखों की रोशनी कम होने की समस्या कम होती है साथ ही बड़ी उम्र के लोगों में आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

यह मस्कुलर डीजनरेशन की समस्या को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है। आमतौर पर 50 साल की उम्र में आंखों की समस्या या मस्कुलर डीजनरेशन का खतरा बढ़ता है।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके लिए त्राटक योग करना बेहद फायदेमंद होता है।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। इसके लिए आप गाजर, हरी सब्जियां और अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह हरी घांस पर भी चल सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.