दौड़ने के बाद खाएं ये 5 फूड्स मसल्स की रिकवरी में करेंगे मदद

अक्सर लोग सुबह के समय दौड़ने जाते हैं। दौड़ने से आने के बाद वह बिना कुछ खाएं-पिएं या फिर हल्का सा कुछ भी खा लेते हैं।

दौड़ने से आने के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी होने के साथ शरीर को प्रोटीन और कार्ब्स की जरूरत होती है, ताकि मांसपेशियों को नुकसान ना हो और शरीर में एनर्जी की कमी न हो।

इसके लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। ये फूड्स खाने से शरीर हेल्दी रहने के साथ हड्डियां भी मजबूत होगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। कई लोग दौड़ने के बाद थकावट का अनुभव भी करते है।

अंडे  पोषक तत्वों से भरपूर होते  हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस, आयरन और विटामिन ए पाए जाते हैं। दौड़ने के बाद उबला हुआ अंडा आसानी से खाया जा सकता है।

ओटमील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दौड़ने  के बाद, ओटमील खाने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। ओटमील खाने से शरीर को  इंस्टैंट एनर्जी भी मिलती है।

केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता हैं। इसको खाने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

ऐसी ही और भी जानकारी जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कर लीजिए.