गुड़ का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता हैं यह बहुत ही मजेदार रेसिपी है। जो बहुत टेस्टी बनने वाला है। इसको हमारे घर पर भी हम ईजीली बना सकते है। इसको हम कम से कम समय भी सबसे लजिज तरीके से बनाएंगे। आप भी जरूर ट्राई करेगे। ये बहुत ही मज़ेदार होता है।
बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप घी
- 1+1/2 कप गुड़
- 1 चम्मच चीनी(ऑप्शनल)
- 4 कप पानी
- 1/4 चम्मच इलाइची पाउडर
- आवश्यकतानुसार काजू, किशमिश, मगज
- थोड़ा सिंदूरी रंग
बनाने की विधी- Gud Ka Halwa Banane Ki Vidhi
हम सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर सूजी डालेंगे। इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक ब्राउन होने तक भूनेंगे और एक बर्तन में पानी, गुड़, चीनी डालें। गुड़ घुलने तक उबालेंगे। फिर गैस बंद कर देंगे।
उसके बाद इस गुड़ वाले पानी को सूजी में मिला दें। सिंदूरी रंग डालें। काजू, किशमिश, मगज डालें। इसे धीमी आंच पर भूनते रहें।
इनके बाद धीरे धीरे सूजी फूल जाएगी और पानी सूख जाएगा। जब ये कढ़ाई में घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर देंगे और गुड़ का हलवा तैयार है फिर खाने के लिए सर्व करेंगे और इंजाए करेगे।
Also Read – हेल्थी ओट्स चिला कैसे बनाएं ? Oats Cheela Recipe
हमने आज की पोस्ट में आपको – Gud Ka Halwa Banane Ki Vidhi बनाने के बारे में बताया है। यदि आपको किसी अन्य रेसिपी के बारे में जानना हो तो आप जल्द से जल्द कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद